रायगढ़। सारंगढ़ नगर के स्थानीय फूलझारिया पारा निवासी शिव निषाद पिता स्व. दलसिंह निषाद उम्र 42 वर्ष को शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर के जेल भेजा गया है, वहीं यह आरोपी है जिसके द्वारा


विगत दिनों सारंगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 2 में तलवारबाजी हुआ था। और यह आरोपी कई दिनों से फरार था, इसके विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 324, 307, 34 आईपीसी 25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है ज्ञात हो कि विगत दिनों नगर के फूलझारिया पारा में तलवारबाजी का मामला सामने आया था जिसमें तीन युवकों को 15 से 20 युवकों ने मिलकर लाठी- डंडे एवं हांकी लोहे की रॉड और तालवार से हमला किया गया था जिसमें एक युवक तलवारबाजी से घायल हो गया था और दो अन्य युवकों को चोट आई थी जिसमें सारंगढ़ थाने में सूचना देते ही थाना प्रभारी द्वारा तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध जेल भेजा गया जिसमें दो नाबालिग एक बालिक था। और कार्यवाही की जा रही थी जिसमें आज एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया जो पहले से ही सारंगढ़ थाने में 110 का आरोपी था और इस बार भी विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध करके जेल भेजा गया है।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

