रायगढ़ । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई की जा रही है । वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही के लिये मुखबिर लगाकर सूचना ली जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 28/01/2022 को चौकी प्रभारी के सक्रिय मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कपरतुंगा बड़े,


बरमकेला के लोगों द्वारा छिंचपानी जंगल पर अवैध शराब भट्टी पर महुआ शराब बनाया जा रहा है । सूचना पर चौकी प्रभारी कनकबीरा द्वारा अपने स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए इलाके की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर शराब बनाते पुलिस टीम द्वारा चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है । पूछताछ में शराब बनाने वाले आरोपी अपना नाम (1) प्रेम कुमार यादव पिता नंद कन्हैया यादव उम्र 29 वर्ष (2) बाबूलाल यादव पिता जुगेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष (3) समारू सिदार पिता पनबुडी सिदार उम्र 47 वर्ष (4) अमर सारथी पिता मंगल सारथी उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम कपरतुंगा बड़े थाना बरमकेला जिला रायगढ़ बताये । आरोपियों से मौके पर तैयार कर 15-15 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में कुल 60 लीटर महुआ शराब की जप्ती किया गया है । चारों आरोपियों पर चौकी कनकबीरा (थाना सारंगढ़) में धारा 34(2),59(क) आपकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया जहां से आरोपियों को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
