रायगढ़, वर्ष 2021 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में सर्वश्रेष्ठ जिला के रायगढ़ जिला को प्राप्त हुआ है। इसके लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री भीम सिंह को सम्मानित किया जाएगा। प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2022 को ऑनलाईन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आयोजन सीमित रूप में किया जा रहा है। आयोजन का लाईव प्रसारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 25 जनवरी 2022 को प्रात: 11:00 बजे से फेसबुक, ट्विटर एवं यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
जिसे सोशल मीडिया Facebook-https://www.facebook.com/CEOChhattisgarh, Twitter-https://twitter.com/CEOChhattisgarh,Youtube- https://youtube.com/channel/UCF9by8IIUIw5QE2r7DFnhPQ, के लिंक को विजिट कर देखा जा सकता है।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
