रायगढ़, आफत की बारिश ने भिगोया हजारों क्ंिवटल धान एवं बेमौसम बारिश से खरीदी केन्द्रों में रखा हजारों क्ंिवटल धान भीगा के संबंध में खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में खाद्य अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ में बेमौसम बारिश के पूर्वानुमान की जानकारी राईस मिलर्स को पूर्व से ही दी गई थी, जिससे राईस मिलरों द्वारा भारतीय खाद्य निगम, केन्द्रीय भण्डार गृह निगम, छ.ग.राज्य भण्डार गृह निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में चावल ट्रकों में लोडमय चावल व डम्प चावल को तारपोलिन से ढक कर रखा गया था जिसके कारण राईस मिल का चावल खराब नहीं हुए है।
राईस मिलरों का चावल जमा हेतु रोस्टर राईस मिलरों के द्वारा आपसी सहमति से राईस मिलर्स एसोसियेशन द्वारा तैयार किया जाता है एवं ऐसोसियेशन के निवेदन पर निगरानी खाद्य विभाग द्वारा किया जाता है कि सभी राईस मिलरों को क्षमतानुसार समान रूप से चावल जमा का अवसर मिल सके। जिले में चावल जमा हेतु गोदामों की संख्या कम है जिसके कारण से सभी मिलरों का एक साथ चावल जमा नहीं लिया जा सकता है, इस हेतु राईस मिल एसोसियेशन स्वयं निर्णय लेकर राईस मिलरों को उनके क्षमतानुसार चावल जमा का कार्य का रोस्टर बनाया जाकर सभी राईस मिलरों से चावल जमा कराया जाता है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




