रायगढ़। लोक परंपरा के अनुसार पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष छेरछेरा का त्योहार मनाया जाता है। गाँव के युवक घर-घर जाकर डंडा नृत्य करते हैं और अन्न का दान माँगते हैं। धान मिंसाई हो जाने के चलते गाँव में घर-घर धान का भंडार होता है, जिसके चलते लोग छेर छेरा माँगने वालों को दान करते हैं।

‘छेर छेरा ! माई कोठी के धान ला हेर हेरा !’ यही आवाज़ आज प्रदेश के ग्रामीण अंचल में गूंजी और दान के रूप में धान और नगद राशि बांटी गयी है। लेकिन कुछ समाजसेवी ऐसे भी हैं जिन्होंने इस कोरोनकाल मे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाते हुवे अनोखा दान दिया है, उन्ही में से एक नाम हैं मनोज केजरीवाल।

मनोज केजरीवाल ने छेरछेरा पर्व में बांटे मास्क-
लायंस क्लब अध्यक्ष और लक्ष्मी राइसमिल कम्पनी के मालिक मनोज केजरीवाल ने बच्चों को धान, रुपये के साथ मास्क का भी दान दिया, तथा सभी बच्चों को मास्क के महत्व के बारे में भी समझाइस दी तथा एक दूसरे से दूरी और बार-बार हाथ धोने बात भी कही।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




