रायगढ़ । दिनांक 13.01.2022 को जूटमिल पुलिस द्वारा युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । दिनांक 12.01.2022 के सुबह युवती अपने परिजनों साथ चौकी जूटमिल आकर चौकी प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू को बताई कि सुबह मम्मी, पापा काम करने गये थे । घर में अकेली थी, उसी समय सुबह करीब 09 बजे योगेन्द्र महंत घर अन्दर आ गया और “तुमसे बात करना है बोला” । योगेन्द्र महंत को बात करने से इंकार की तो दोनों हाथों को पकड़कर अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा । तब उसे धक्का देकर शोर करते हुए दौड़कर घर से बाहर निकली और पड़ोस की बुआ को घटना बताई । शाम को मम्मी, पापा के घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी देकर परिवार में सलाह होकर रिपोर्ट दर्ज कराये । चौकी प्रभारी द्वारा आरोपी पर धारा 454,354,354(क) भादवि के तहत अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर चौकी लाया गया । आरोपी योगेंद्र महंत पिता महेश्वर दास महंत उम्र 25 साल को आज सुबह न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




