बिर्रा-जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विनोद खुंटे बने दोबारा आईटीसेल सेल अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, आई टी सेल व सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश आईटीसेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा जिले एवं विधानसभा के अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया जिसमें जैजैपुर विधानसभा आईटीसेल अध्यक्ष विनोद खुंटे की सक्रियता और अनुभव को देखते हुए दोबारा विनोद खुंटे को जैजैपुर विधानसभा आईटीसेल अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। नियुक्ति होते हुए खुंटे जी ने प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रवि भारद्वाज जी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग गुलाबुद्दीन खान जी, युवा नेता बालेश्वर साहू जी का आभार जताते हुए, संगठन को मजबूत करने व अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही।उनकी आईटी सेल अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
