नई दिल्ली:-केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है। किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसमें पीएम किसान एफपीओ स्कीम भी शामिल है। इस स्कीम के तहत देश के किसानों को खेती-किसानी से जुड़े व्यापार के लिए 15 लाख रुपये मुहैया करा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को सबसे पहले 11 लोगों का एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनाना होगा। इससे किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में भी काफी आसानी होगी।

आवेदन करने की ये है पूरी प्रक्रिया
– सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
– अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
– अब होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आप ‘रजिस्ट्रेशन’ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
– अब आप फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरें।
– इसके बाद आप पासबुक या फिर कैंसिल चेक एवं आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करें।
ऐसे करें लॉग इन
– अगर आपको लॉगिन करना है तो सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
– इसके बाद आप एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपके सामने लॉग इन फॉर्म खुलेगा।
– अब इसमें यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
– इसके साथ ही आप लोग इन कर लेंगे।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
