जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। दुर्घटना का प्रमुख कारण अनियंत्रित रफ़्तार है। न जाने कितने मासूम और बेगुनाह रफ़्तार के सौदागरों की लापरवाही से असमय काल के गाल में समा जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रख कर सरिया के युवा तेजतर्रार थाना प्रभारी ने एक एक अनोखा उपाय निकाला है। यूँ तो बड़े शहरों और कुछ जगहों में पहले भी यह कार्य होता है लेकिन सरिया नगर में इसकी कमी देखी गयी थी। जिसपर संज्ञान लेते हुवे उन्होंने अपने थाना स्टॉफ और पुलिसमित्रों कि मदद से सरिया के भीड़भाड़ वाले इलाकों, जैसे चौराहा,मार्केट एरिया, स्कूल इत्यादि प्रमुख जगहों पर ड्रम में रेडियम चिपकाकर बेरिकेट लगाया गया। थाना प्रभारी केके पटेल के उक्त कार्य से निश्चित ही रफ्तार में लगाम लगेगी तथा रात्रि में भी रेडियम लगे होने के कारण दुर्घटनाओं पर निश्चिन्त ही अंकुश लगेगा।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी केके पटेल-
सरिया शहर में रफ़्तार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से थाना स्टॉफ और पुलिस मित्रों की सहायता से ड्रम में रेडियम लगाया गया है। उपरोक्त ड्रमों को भीड़भाड़ वाले जगहों पर हाफ बेरिकेट की तरह लगाया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण पाया जा सके।

- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




