जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सरिया थाने में थाना प्रभारी के के पटेल के आते ही कर्मचारियों में अपनत्व की भावना में वृद्धि हुवी है। पुलिस कर्मचारी होना देश के लिए गौरव की बात है। परन्तु पुलिसकर्मी जन-सेवा और सुरक्षा में लगे रहने के कारण अपने परिवारिक कार्यक्रम में शामिल नही हो पाते। बाकी कर्मचारियों के बीवी बच्चे रिश्तेदार जहां महीनों पहले तैयारी करते हैं, वही पुलिस विभाग में व्यक्ति स्वयं का बड्डे भी नही बना सकता, क्योंकि उनके हिस्से एक पूरा तबके के रक्षा का भार जो होता है।। आखिर पुलिस भी एक इंसान होते हैं, उनके सीने में भी एक दिल होता है। इच्छापूर्ति नही होने के कारण उनके मिज़ाज में हल्का कड़ापन होना लाजमी है। जिससे आमजन पुलिस वालों को गुस्सैल समझते हैं और उनसे फ्रेंडली नही रह पाते जिसका फायदा बदमाश और अपराधी उठाते हैं।
केके पटेल युवा पुलिसकर्मी हैं औऱ वर्तमान थाना सरिया थाना के प्रभारी भी हैं। इसलिए उन्होंने अपने प्रधान आरक्षक के सम्मान में केक काटकर जन्मदिन मनाया। भुवनेश्वर पंडा प्रधान आरक्षक होने के नाते दिन रात ड्यूटी में लगे रहते हैं। इसलिए
आज दिनांक 03/01/2022 को थाना सरिया के प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा जी का जन्मदिन होने की जानकारी प्राप्त होते ही पूरे स्टाफ के साथ के के पटेल ने स्वयं उपस्थित होकर प्रधान आरक्षक का जन्म उत्सव कार्यक्रम थाना परिसर सरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाये।


- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




