सारंगढ़। विकासखंड बरमकेला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईरडीह में शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की 14 पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा वे नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोईरडीह की सरपंच विनीता नायक, राम कुमार पटेल, शाला विकास समिति के सदस्य प्रमोद नायक, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शासन की इस जनहितकारी योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

- शनिवार को चमका बॉक्स ऑफिस, करीना-पृथ्वीराज की फिल्म की कमाई में उछाल… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में अजीबोगरीब मामला, 9वीं के छात्र पर तंत्र क्रिया का आरोप, बिना बताए थमाई टीसी… - September 20, 2026
