सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जुलाई 2026। कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए जिले के पात्र एवं इच्छुक किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसान अपने आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर 31 जुलाई 2026 तक संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कृषि विभाग के अनुसार, इच्छुक किसान साहू धर्मशाला के पास स्थित उप संचालक कृषि कार्यालय, सारंगढ़ से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की पहले छानबीन समिति द्वारा जांच की जाएगी, जिसके बाद पात्र आवेदनों को उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम परीक्षण के लिए जमा किया जाएगा।
विभाग ने बताया कि पुरस्कार से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी कृषि विभाग के आधिकारिक एग्री पोर्टल पर उपलब्ध है। कृषि विभाग ने जिले के सभी योग्य किसानों से अपील की है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर इस प्रतिष्ठित सम्मान का लाभ उठाएं।

- छत्तीसगढ़ डाक विभाग में 25 साल बाद होगा बड़ा बदलाव, बनेंगे 4 नए संभाग, 9 संभागों का होगा पुनर्गठन… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में टीचर ने किया साथी शिक्षक का मर्डर: 30 लाख की उधारी-ब्याज को लेकर विवाद में धारदार हथियार और हथौड़े से मार डाला… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के जांजगीर में स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस का कहर: एक युवक ने बिलासपुर में तोड़ा दम, 5 मरीज भर्ती… - September 20, 2026
