बहू को गंदे मैसेज और अश्लील वीडियो भेजता था ससुर, पति और सास को बताया तो कराया चुप
गाजियाबाद,उत्तर प्रदेशः- गाजियाबाद में रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां के महिला बैंक अधिकारी ने कथित तौर पर अपने ससुर पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुर ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी थी। आरोपी ने कई बार जबरन गले लगाने की कोशिश की थी। शुरू में उसने इसको लेकर कोई आवाज नहीं उठाई।
वहीं जब महिला ने मामले की जानकारी सास और पति को जब इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। सास के साथ पति ने उन्हें चुप रहने की नसीहत दी। जब वह अपने मायके आई तो ससुर ने उसे मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजे। जब उसने उन मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने और अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए।
ससुर की इस हरकत से तंग आकर उसने अपने मायके वालों को सारी बात बताई। इसके बाद मायके वालों की मदद से महिला ने थाने में आरोपी ससुर के खिलाफ शिकायत दी है। थाना अधिकारी का कहना है कि मामले में काउंसलिंग के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
- कलेक्टर न्यायालय का सख्त रुख: 24 मार्च को पेशी में हाजिर हों शिवा साहू, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई… - March 17, 2026
- अग्निवीर भर्ती का सुनहरा मौका: 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जून में होगी परीक्षा… - March 17, 2026
- बरमकेला अस्पताल में सुविधाओं की बड़ी मांग: ब्लड स्टोरेज यूनिट और महिला डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर सौंपा गया ज्ञापन …. - March 17, 2026
