दुबई, भारत ने शुक्रवार को यहां बारिश से प्रभावित अंडर-19 एशिया कप के फाइनल को डकवर्थ लुईस प्रणाली से श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाये, जिसके बाद भारत को डकवर्थ लुइस प्रणाली के मुताबिक जीत के लिए इतने ही ओवर में 102 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 56) की शानदार अर्धशतकीय पारी से टीम ने महज 21.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शेख रशीद 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए बाये हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने 11 रन देकर तीन विकेट लिये थे जबकि ऑफ स्पिनर कुशल तांबे को दो सफलता मिली। श्रीलंका की ओर से रवीन डिसिल्वा ने सबसे ज्यादा 15 रन का योगदान दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
