रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां ट्रेन से कटकर दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। पूरी घटना शुक्रवार देर रात की है,अगली सुबह दोनों की लाश पटरी पर 50 मीटर की दूरी पर छत विछत रूप में मिली है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लगातार रेलवे ट्रैक पर लोहे व अन्य सामान की चोरी की सूचना सामने आ रही थी जिसको देखते हुए रेलवे ने यहां 2 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात की थी।

सेल्फी लेते वक्त ट्रेन की चपेट में आने की आशंका–
खरसिया से धरमजयगढ़ के बीच नया रेलवे ट्रैक बना है। यहां से कोयला लोड कर ट्रेन गुजरती है। अफसरों को ट्रैक से लोहा और अन्य सामान के चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर कंचनपुर रेलवे स्टेशन के पास पंडरीपानी, धरमजयगढ़ निवासी संजय राठिया (19) और सरगुजा के रघुनाथपुर निवासी करम यादव (18) की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान खंभे के पास खड़े होकर सेल्फी अफसरों को भेजनी होती है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
