नई दिल्लीः देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार सामने आ रहे है। अलग-अलग राज्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज मिल रहे है। वहीं लोगों के बीच इस वायरस का दशहत देखने को मिल रहा है। इसी बीच तेलंगाना में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले के गुडेम गांव के लोगों ने गांव में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

ग्रामीणों द्वारा यह फैसला तब लिया गया जब को पता चला कि खाड़ी का एक व्यक्ति हाल ही में राजन्ना सिरिसिला जिले के मुस्ताबाद क्षेत्र के गुडेम गांव लौटा है और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लिहाजा ग्रामीणों ने अपने गांव में 10 दिनों का सख्त लॉकडॉउन लगाया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में तब्दील सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कब जागेगा पीडब्ल्यूडी? - August 5, 2026
- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026




