(देखें अरुण मालाकार जी का एक्सक्लुसिव वीडियो)

जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सारंगढ़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी की लहर पहले से थी, जनता का कयास था था कि इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। लेकिन जीत इस कदर एकतरफा होगा इसकी उम्मीद किसी को नही थी..! इसे लहर नही सुनामी कहें तो भी अतिशयोक्ति नही होगा। जिस तरह सुनामी में बड़े से बड़े मकान ढह जाते हैं उसी तरह नगरपालिका चुनाव में भी दिग्गजों के किले चकनाचूर हो गये, इसके पीछे सारंगढ़ जिला निर्माण के साथ अरुण मालाकर,विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की रणनीति और अजय बंजारे की सक्रियता प्रमुख माना जा रहा है।
अरुण मालाकर ने फिर सिद्ध किया क्यों कहा जाता है उन्हें कांग्रेस का चाणक्य-
अरुण मालाकर की रणनीति के बारे में एक कहावत सारंगढ़ में आम है कि “अरुण मालाकर नही राजनीति के कलाकार हैं”। जिस प्रकार उन्होंने विधान सभा चुनाव, बीडीसी,डीडीसी और वर्तमान नगरपालिका में जीत हासिल की लोगों की कहावत पर मुहर लग गया है।

विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की लोकप्रियता से 15 वार्डों में 11 में हासिल की जीत-
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की लोकप्रियता और छवि का नगरपालिका चुनाव में बड़ा असर पड़ा है। जिसके बदौलत नगरपालिका चुनाव में 15 वार्डों में से 11 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

सोनी अजय बंजारे ने लगाया था जी-जान-
सोनी बंजारे यूँ तो वार्ड क्रमांक 15 की प्रत्यासी थीं जिन्होंने अपने विपक्षयों को एकतरफा और सबसे भारी मतों से हराया है। लेकिन अपने वार्डों के अलावा भी अजय बंजारे ने जिस प्रकार सभी वार्डों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार और वोट मांगे और कांग्रेस की जीत के लिए जनताओ के समक्ष विनती की वो अभूतपूर्व है। जैसे ही कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की सोनी अजय बंजारे जिंदाबाद के गगनचुम्बी नारों से सारंगढ़ गूंज उठा। ज्ञात हो कि सारंगढ़ की जनता उन्हें अपना नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में चुनाव पूर्व ही देख रहे थे।

देखिए कौन कौन से वार्डों मेंकांग्रेस ने हासिल की जीत-
- कमलकांत निराला (निर्दलीय)
- कमला किशोर निराला (कांग्रेस)
- किरण नंदू मल्होत्रा (कांग्रेस)
- शांति मालाकार (कांग्रेस)
- रामकुमार यादव लंबू (कांग्रेस)
- सुनील यादव (कांग्रेस)
- शुभम बाजपेयी (कांग्रेस)
- रामनाथ सिदार (कांग्रेस)
- सरिता शंकर चंद्रा (कांग्रेस)
- गीता महेंद्र थवाईत (कांग्रेस)
- संगीता सिंह ठाकुर (कांग्रेस)
- सोनी अजय बंजारे (कांग्रेस)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
