मंडला। उपसंचालक कृषि अधिकारी एसएस मरावी पर उनकी महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। कृषि कार्यालय बीजाडांडी में पदस्थ महिला की शिकायत पर मण्डला महिला थाना पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उपसंचालक कृषि एसएस मरावी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि जब से उपसंचालक मंडला आए तब से वे परेशान करने लगे। जिला मुख्यालय बुलाने लगे।
नहीं आने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी देने लगे। 5 मार्च 2021को वह मंडला आई। तो हस्ताक्षर कराने के बहाने शहर में किराए के मकान ले गए और वहां दुराचार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




