सारंगढ़ ब्रेकिंग: बिना आवक पर्ची के तौल पर्ची बनाकर पैसे आहरण का चल रहा खेल..! कोचियों और प्रबंधक का ये रिश्ता क्या कहलाता है? पूछता है किसान….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़: धान शुरू होते ही समिति केंद्रों के अधिकारी कर्मचारी धान कोचिए से सांठगांठ कर फर्जीवाड़ा शुरू कर दिए हैं आज क्षेत्र के नवगठित समिति केंद्र बिना पर्ची धान बिक्री के लिए ले जाया गया था। वही नवगठित सेवा सहकारी समिति बरदुला में बिना आवक पर्ची के तौल पर्ची बना कर फर्जी आहरण करने की शिकायत आज सारंगढ़ एसडीएम से किया गया है।
शिकायत करते हुए नरेश चन्द्र चुनेशवर हरलाल साहू धनेश राम साहू गांधी राम अजगल्ले रमेश कोशले देवलाल अजय सहसराम साहू मनी लाल श्याम साहू आदि किसानों ने बताया कि मंगलवार टोकन पर्ची सुबह 10 बजे तक 21 कृषक को का टोकन काटा गया था परंतु बाद में टोकन पर्ची में 24 कृषकों का धान आना पाया गया टोकन पर्ची में सिरीयल क्रमांक 22,23,24 कृषक रामेश्वरी चंद्रा गिरधर चंद्रा और रामाधार बरेठा से तीनों कृषकों का मंडी में नहीं आया है, और बगैर आवक पर्ची के तौल पर्ची बनाकर फर्जी आहरण करना चाहते थे जिसमें निगरानी समिति द्वारा पकड़ा गया। जिसमें कंप्यूटर में निरस्त किया गया वही प्रबंधक नरेंद्र कुमार चंद्रा द्वारा अनियमितता सेवा सहकारी समिति बरदुला में किया गया है । यह तो अधिकारी एवं कर्मचारियों की सांठगांठ से ही हो सकती है जिससे धान खरीदी के दौरान भविष्य में ऐसा ना हो जिसकी शिकायत आज हमारे द्वारा सारंगढ़ एसडीएम एवं उच्च अधिकारियों से की जा रही है आक्रोशित थे। जिस में धान खरीदी में बाधा आ रही है स्थिति को देखते हुए तुरंत कार्यवाही कर मांग की गई है
पूर्व प्रबंधक पर कब होगी कठोर कार्रवाई-
नवगठित सेवा सहकारी समिति बरदुला पूर्व प्रबंधक पर कि अब तक ठोस कार्रवाई नही नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों समिति क्षेत्र के 8 गांवों के किसानों ने खाद्य संबंधित शिकायत किया गया था जहां जांच किया गया और साथ ही कोसीर थाने में उसके खिलाफ मामला 420 का दर्ज कर लिया गया जिसमें अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है वही विभाग ने भी उक्त तिवारी को निलंबित कर दिया है और अभी जांच चल रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
अभी मामला तो पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की जांच अभी चल रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जावेगी।
(जय मंगल पटेल कोसीर थाना प्रभारी)
बरदुला समिति के किसानों द्वारा किया गया शिकायत मेरे पास नहीं आया और मैं बाहर में हूं हो सकता है आवक जावक में दिया होगा तो देखेंगे
(एसडीएम, नंद ,कुमार ,चौबे सारंगढ़)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
