सारंगढ़-बरमकेला “भाई- भाई” नारे की उठी अर्थी..? रैगढ़िया सबले बढ़िया के लगे नारे”… “16 हज़ार लोगों ने कहा हमे नही रहना सारंगढ़-बिलाईगढ़ में…!

IMG-20211220-WA0020.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 15 अगस्त को प्रदेश में 4 नए जिले की घोषणा करने के बाद नवीन जिला सारंगढ़ को लेकर विकासखंड बरमकेला शुरू से ही इसका विरोध करते हुए मांग कर रहा है कि हमें रायगढ़ जिला में यथावत रखा जाए। आज 20 दिसंबर सोमवार को विकासखंड बरमकेला के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नवीन जिला सारंगढ़ में ना रहने की बात करते हुए तहसीलदार बरमकेला को अपना आपत्ति दर्ज किया है। विदित हो कि नवीन जिला सारंगढ़ की घोषणा बिलाईगढ़ ब्लॉक, सारंगढ़ ब्लॉक, एवं बरमकेला ब्लाक को जोड़कर किया गया है। इस घोषणा के बाद से बरमकेला विकासखंड के लोगों के द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए मांग किया जा रहा है कि हमें सर्व सुविधा युक्त रायगढ़ जिला में ही रहना है। इसके लिए पूर्व में बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंच कर फरियाद किए थे। इस पर मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा बरमकेला विकासखंड को आश्वासन देते हुए कहा था कि नवीन जिला निर्माण के संबंध में शासन के प्रक्रिया के तहत आपको चलना पड़ेगा। जिसमें दावा आपत्ति का भी प्रावधान है। इस प्रावधान के तहत आप अपना आपत्ति दर्ज करा कर जहां रहना चाहते हैं रह सकते हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आज 20 दिसंबर सोमवार को विकासखंड बरमकेला के 225 ग्रामों की करीब 16 हजार लोगों ने बरमकेला पहुंचकर तहसील कार्यालय बरमकेला में पदस्थ तहसीलदार अनुज पटेल को सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम आपत्ति पत्र प्रस्तुत किया है। आपत्ति पत्र प्रस्तुत करने के दौरान विधायक प्रकाश नायक, भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही, पूर्व विधायक जवाहर नायक, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल, विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक ,जनपद पंचायत अध्यक्ष तारा अरुण शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बरमकेला हेमसागर नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया स्वप्निल स्वर्णकार, सरपंच संघ अध्यक्ष ओंकार पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। नवीन जिला सारंगढ़ में ना रहने के लिए बरमकेला विकासखंड में तीव्र जोर पकड़ता जा रहा है । आज तहसील कार्यालय बरमकेला के सामने सारंगढ़ बरमकेला मुख्य मार्ग पर करीब 16 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और नवीन जिला सारंगढ़ में ना रहने के लिए अपना आपत्ति दर्ज किया। इसके पहले सड़क पर ही चौपाल लगाकर जनप्रतिनिधियों ने सारंगढ़ और रायगढ़ की तुलना करते हुए रायगढ़ को ही अपना सुविधा युक्त जिला घोषित किया और कहा कि हमें हर हाल में रायगढ़ जिला में ही रहना है। चाहे इसके लिए हमें आगे कुछ भी करना पड़े। इसके लिए हम पीछे नहीं हटेंगे। सड़क में ही सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश नायक, भाजपा नेता जगन्नाथ पानीग्राही कृषक कल्याण परिषद के सदस्य शरद यादव , जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ,जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक, पूर्व विधायक जवाहर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सरिया परदेसी प्रधान, बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष हेमसागर नायक ,नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया स्वप्निल स्वर्णकार किसान संघ सचिव नंदकिशोर बिसवाल, कांग्रेस नेता बृजेश स्वर्णकार विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, पद्मन प्रधान, पूर्व सरपंच मधुसूदन साहू ,चक्रधर पटेल ,बाबूलाल पटेल ,जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष श्रीमती तारा अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर पटेल, सरस्वती युवराज चौधरी उज्जवल मिरी सुशीला संपत बरिहा, कुबेर चरण रात्रे, जोतराम पटेल, आसाराम भोय, महेश नायक, प्रमोद नायक उपसरपंच, हरिहर प्रधान साकरा, आदि लोगों ने सभा में उपस्थित थे। कहा कि हमें हर हाल में रायगढ़ जिला में ही रहना है तथा सभी ने एक स्वर में हाथ खड़ा करते हुए कहा कि सबले बढ़िया रायगढिया। रायगढिया नारों के साथ दोपहर तहसीलदार अनुज पटेल के ऑफिस में पहुंचकर 16 हजार आपत्ति पत्र प्रस्तुत किया गया। इस कार्य में स्कूली छात्र छात्राओं, युवा वर्गों ,मातृशक्ति तथा सर्वदलीय लोगों के द्वारा एक स्वर में रायगढ़ जिला में रखे जाने की मांग की गई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आश्वासन सभा स्थल में गुंजते हुए तहसीलदार बरमकेला अनुज पटेल को नवीन जिला सारंगढ़ मैं ना रहने के लिए आपत्ति पत्र प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

जिला संघर्ष समिति द्वारा की गई भोजन की व्यवस्था-

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

बरमकेला में आयोजित इस कार्यक्रम में आये 15 हजार से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बरमकेला द्वारा की गई थी।सभा समाप्त होने के बाद बरमकेला विकासखंड़ के 225 गाँव से पहुँचे इन सभी लोगों ने भोजन किया और घर अपने अपने घर लौटें।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

मुख्यमंत्री माँगों को करेंगें पूरा- प्रकाश नायक-

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

यहाँ आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपके माँगों को निश्चित तौर से पूरा करेंगे।इसके पहले जब हम सभी लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से इस मामले को लेकर मुलाकात की थी तो उन्होंने कहा था कि आप लोग जहाँ चाहेंगे वही रहिए।ऐसे में वें निश्चित तौर से आप और हम सभी की इस माँग को पूरा करेंगे।विधायक ने सारंगढ़ को जिला बनाये जाने के लिए मुख्यमंत्री महोदय का आभार भी व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts