रायगढ़, बाघाडोला के सरपंच सुमति डेहरी के मुख्य आतिथ्य में आज विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन विकासखण्ड पुसौर के सामुदायिक भवन बाघाडोला में संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति बहुत ही प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद से कोई भी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है और इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आमजनों तक लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य मेला का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया जाता है, जो सराहनीय है। इस दौरान उप सरपंच बाघाडोला श्री वासु चौहान भी उपस्थित थे।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 480 हितग्राही लाभान्वित हुए, जिसमें आयुर्वेद पद्धति से 376 व होम्योपैथी पद्धति से 104 लोग शामिल थे तथा ब्लड शुगर के 156 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क उपचार किया गया। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी, डॉ.नंदकिशोर खम्हारी, डॉ.संतोष कुमार गुप्ता, डॉ.प्रशांत सक्सेना, डॉ.अनुराधा सिंह, डॉ.गजानन पटेल, डॉ.दिनेश पटेल, डॉ.एन.के.खहारी, रविशंकर श्रीवास, हेमशंकर श्रीवास, नीलकंठ देवांगन, दिनेश सारथी, राजेश साव, डोलनारायण सिदार, दिलेश्वर सिदार, मालती महंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

