कवर्धा। कवर्धा में कृषि विभाग के दो आरईओ का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कृषि विभाग के आरईओ कैसे पैसे ले रहे है। दोनों कवर्धा के कृषि विभाग में पदस्थ है


जिसने से एक का नाम राजू टंडन और दूसरे का नाम होमेश सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। वीडियो में 5-5 हजार रुपयों का जिक्र हो रहा है। फिलहाल अभी तक रिश्वत देने वाले की पहचान नही हुई है। उपसंचालक एमडी डड़सेना ने जांच के बाद दोनों पर कारवाई करने का आश्वासन दिया है।खबर लिखे जाने तक दोनो को तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश दिया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
