रायगढ़, पॉवर ग्रिड द्वारा पीडब्ल्यूडी-एनएच के लिए मौजूदा 220 केवी बुद्धिपदार-कोरबा सर्किट 3 ट्रांसमिशन लाइन के विभिन्न खंड में लाइन के हिस्से को हटाने और परावर्तन का कार्य चालू है। जिसके लिए इस लाइन के शट डाउन की योजना 15 से 24 दिसम्बर 2021 तक की गई है। इस अवधि के दौरान 4 चौराहों पर आवागमन बाधित रहेगा। जिसमें ग्राम अमलीभौना से रक्शापाली गांव के बीच नया एनएच-49 मसानियाकला-रेंगालपाली सड़क पर विभिन्न क्रॉसिंग के लिए स्ंिट्रगिंग का काम किया जाएगा। जिसके लिए ट्रांसपोर्ट नगर के जोरापाली, अमलीभौना गांव के पास, हरदीझरिया से किरितमाल, नवापारा से लोधाझार एवं रक्शापाली को क्रासिंग पॉइंट बनाया गया है। एनएच-49 के उक्त स्थानों पर 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक आवागमन प्रभावित रहेगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
