नई दिल्ली: देश की राजधानी में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच अब 15 साल से अधिक पुराने वाहनों वाहनों को कबाड़ के लिए जब्त किया जा रहा है। इसके साथ ही वाहन मालिकों को उनके पुराने वाहन के लिए उचित मुआवजा मिले, ये सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम और दिल्ली यातायात पुलिस ने 17 नवंबर से दिसंबर के पहले सप्ताह तक करीब 1,900 पुराने वाहनों को जब्त किया है।

इस महीने की शुरुआत में परिवहन विभाग ने अपने प्रवर्तन बल को 15 साल से अधिक डीजल और पेट्रोल वाहनों को कबाड़ में देने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की थी। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में वृद्धि के मद्देनजर शहर की सड़कों पर अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों को हटाने के लिए उन्हें कबाड़ में देने हेतु तत्काल स्थायी आदेश की जरूरत है।
SOP में कहा गया कि प्रवर्तन टीम द्वारा जब्त ऐसे वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत कबाड़ कारोबारियों को नीतिगत दिशानिर्देश के तहत दिया जाएगा। कबाड़ कारोबरी वाहन को जब्ती के स्थान से कबाड़ इकाई तक लेकर जाएगा। इसमें कहा गया, ‘अधिकृत कबाड़ कारोबारी कबाड़ घोषित वाहन का उचित बाजार मूल्य तय करेगा और उसका भुगतान सीधा वाहन मालिक को करेगा। अगर ऐसे जब्त वाहन को लेकर कोई विवाद पैदा होता है तो प्रवर्तन टीम इस विवाद में नहीं पड़ेगी और मदद के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क करेगी।’
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026
- होनहार युवा कलाकारों के लिए सुनहरा मौका, छात्रवृत्ति हेतु 15 जून तक करें आवेदन… - June 14, 2026

