रायपुर।दिनांक 12-12-2021 को कर्मचारी भवन सप्रे शाला रायपुर में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष का निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें 3 प्रत्याशियों दुर्ग जिले से लिखेश वर्मा, जांजगीर जिले से रजनीकांत राठौर तथा रायगढ़ जिले से मिथलेश साहू ने नामांकन भरा इसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुआ।
90%जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिवों ने मतदान किया।

जिसमें मिथलेश साहू को भारी बहुमत के साथ विजय होकर प्रांत अध्यक्ष घोषित किया गया।

निर्वाचन उपरांत प्रान्त अध्यक्ष मिथिलेश साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी जिलाध्यक्षों को एक जुट रहने और हमने हितों की रक्षा हेतु लड़ने की अपील की एवं कहा कि हर कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकरियों को विश्वास दिलाने को कहा कि यदि आपके हितों की अवहेलना होती है तो आपके हितों की रक्षा हेतु प्रांतीय कार्यकारणी सदैव उपस्थित होगी।
इस निर्वाचन कार्यक्रम में सभी जिले के छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के के जिलाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित हुए।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
