कोरबा/नशे में धुत एक हवलदार ने एक व्यवसायी के दुकान में घुस कर उसके महिला स्वजनों के साथ अभद्रता की। इसके बाद यही नहीं उसने एक घंटे तक दुकान के बाहर हुज्जतबाजी की।
नशेडी प्रधान आरक्षक खुद को जटगा का सबसे बड़ा साहब बताता रहा। इंटरनेट मीडिया में यह वीडियो वायरल होने पर एसपी भोजराम पटेल ने निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।
जटगा पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्यनारायण कंवर गुरूवार की शाम करीब सात बजे रावतचौक के पास संचालित एक किराना स्टोर्स में नशे की अवस्था में जा धमका और उटपटांग हरकतें करने लगा। व्यवसायी की मां व पत्नी ने हवलदार को दुकान के बाहर जाने के लिए कहा, तो उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई की कोशिश की। दुकान के संचालक सालिगराम जायसवाल उसे समझा बुझा कर वापस लौटाने की कोशिश करता रहा, पर वह नहीं माना। परेशान होकर व्यवसायी ने पुलिस के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मोबाइल से संपर्क कर घटना की जानकारी दिया। इस दौरान हवलदार यह कहता रहा कि जाओ जिसे बताना है, बता दो। मेरे से बड़ा साहब जटगा में कोई नही है। व्यवसायी ने नशे की अवस्था में होने की वजह से वापस लौटने की बात कहा, तो उल्टे हवलदार यह कहने लगा कि मैं नशे में हूं, इसका तुम्हारे पास क्या सबूत है। चलो मेरा मुलाहिजा कराओ। यही नहीं उसने उल्टे व्यापारी और उसकी घर की महिला सदस्यों पर शराब पीने का आरोप लगाने लगा। इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो व्यवसायी ने बना कर इंटरनेट मीडिया में अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पुलिस की छबि खराब होने पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेलने प्रधान आ
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
