दुर्ग: जेवरा चौकी में शुक्रवार देर रात शिकायत दर्ज कराई गई कि सुल्तान खान (20) नाम के युवक ने 15 साल की लड़की से दुष्कर्म किया है। परिजन इसकी शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे तो FIR दर्ज नहीं की गई।
इस पर गुस्साए परिजन ने चौकी का घेराव करके हंगामा किया। पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने बताया कि आरोपी देर रात उनके घर पहुंचा और बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। बेटी ने उसका विरोध कर चिल्लाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान मार देगा और वहां से भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शिकायत के कई घंटों बाद भी जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो परिजन काफी आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में लोग शाम को चौकी पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। मामले बढ़ते देख वहां उच्चाधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। कई घंटे हंगामा करने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद जब आरोपी नहीं मिला तो पुलिस उसके भाई को उठाकर थाने ले आई। पुलिस आरोपी के भाई से पूछताछ कर रही है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
