रायगढ़। नगर पालिका चुनाव सारंगढ़ में दोनो राष्ट्रीय पार्टियों में सीधा मुकाबला है। पालिका के सभी 15 वार्डों में दोनो दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 में भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग ने खैर्रहा, जूनाडीह क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया, जहां पर मतदाताओं का खुला समर्थन मिल रहा है।
बता दे कि वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी संजय सोरेंग का व्यवहार अत्यंत जुझारू, स्वच्छ छवि है जिसका फायदा प्रत्याशी को मिल रहा है।
वार्ड नंबर 10 में चुनाव प्रचार अभियान के लिए हरि नाथ खूंटे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, श्री देवेंद्र रात्रे मंडल अध्यक्ष, परिमल चंद्रा जिला सह संयोजक, विंशु शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुखराम अनंत महामंत्री, प्रांशु अग्रवाल मंडल मंत्री, हरि शंकर निराला, ओमकार मल्होत्रा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




