कांग्रेस प्रभारी ने वार्ड 2 खेलभाटा में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन कमला किशोर निराला की जीत तय करेगी वार्ड व सारंगढ़ का विकास – सूरज तिवारी
रायगढ़/सारंगढ़ वार्ड नंबर 2 प्रतापगंज खेलभाटा कॉलेज रोड में चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने प्रत्याशी श्रीमती कमला किशोर निराला के कांग्रेस कार्यालय का लाल रिबन काटकर उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर वार्ड प्रभारी जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शंकर अग्रवाल जिला प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा घनश्याम मनहर वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी श्रीमती विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य बरमकेला, संजय देवांगन एमआईसी सदस्य नगर निगम रायगढ़, गोपाल केड़िया, अशोक लेपटी, मनोज केशरवानी, एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने वार्ड नंबर 2 के कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। अतिथियों ने प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की और उन्हें नमन किया। वार्ड के प्रभारी जीतू गुप्ता एवं बूथ अध्यक्ष राकेश जाटवर होरीलाल कटौतियां जनक महिलाने विनोद जय विजय किशोर निराला और वार्ड के युवाओं तथा महिलाओं ने अतिथियों का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर मंच को सर्वप्रथम प्रखर वक्ता विधानसभा बूथ संयोजक सूरज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा की सारंगढ़ जिला निर्माण और नगर पालिका में करोड़ों रुपए के विकास कार्य को लेकर हमें चुनाव लड़ना है सारंगढ़ जिला बनने के बाद इन्हीं वादों के नजदीक सरकारी कार्यालय खुलेंगे सारंगढ़ नया आकार लेगा जिसमें आप सबकी भागीदारी वार्ड पार्षद को जिताने के बाद सुनिश्चित है आप सभी कमला किशोर निराला पार्षद प्रत्याशी के लिए कड़ी मेहनत करें जिला प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने वार्ड वासियों और कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने जिले की सौगात दी है आपका वार्ड महज पार्षद नहीं पूरे सारंगढ़ के विकास को तय करेगा। जिला पंचायत सदस्य विलास आरती ने कहा की भूपेश बघेल जी के विश्वास को पार्षद जीता कर हमें जीतना है संजय देवांगन जी ने कहा सारंगढ़ का विकास तभी संभव है जब आप कांग्रेस का प्रत्याशी पार्षद बनाएंगे और कांग्रेस का पार्षद और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के प्रयासों से वार्ड और नगर का विकास संभव हो पाएगा अंत में शंकर अग्रवाल जी ने सभी से हाथ जोड़कर प्रत्याशी कमला किशोर निराला के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भूपेश सरकार ने आप पर वर्षों से जो नहीं हो पाया उसे जिले के रूप में साकार करके दिखाया है अब बारी हमारी है इस वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को पूरे नगर के वार्डों में सबसे ज्यादा मतों से जीता कर हमें भूपेश बघेल जी को धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए मंच का सफल संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने किया। उक्त अवसर पर वार्ड की महिलाएं और युवा साथी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
