रायगढ़/जहाँ जीत की खुशी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है, वहीँ हार सीख देकर जाती है। पर संसाधनों के अभाव में भी खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना इसका उदाहरण शास. शशिधर पण्डा महाविद्यालय सरिया के खिलाड़ियों ने पेश किया है। जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता का आयोजन डिग्री कॉलेज और पी डी कॉलेज में हो रहा है। जिले भर के महाविद्यालयों से विभिन्न खेलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सेक्टर तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहुँचने के कोशिश में हैं।

सरिया नवीन कॉलेज का नवनिर्मित इसी वर्ष अक्टूबर में छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध हुआ है जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संसाधनों के आपूर्ति में थोड़ा समय लगना है। किंतु खेल हेतु समुचित ग्राउंड के अभाव और अन्य संसाधनों के कमी के बावजूद खेल प्रशिक्षक अजय श्रीवास के मार्गदर्शन में पहली बार मे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पीडी कॉलेज में आज महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरूष व महिला एकल तथा महिला युगल में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया, शतरंज प्रतियोगिता में भी चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। वहीं डिग्री कॉलेज में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हार मिली। हार के बावजूद खिलाड़ियों का संसाधनाभाव में प्रदर्शन सन्तोषप्रद और उत्साह वर्धक रहा है। प्राचार्य ए आर वर्मा, प्राध्यापक प्रताप चौधरी, और खेल प्रशिक्षक अजय श्रीवास के बेहतरीन मार्गदर्शन में महाविद्यालय सहित सरिया अंचल का नाम खिलाड़ियों ने रोशन किया है। रायगढ़ NSUI विधानसभा अध्यक्ष नितिन पाणिग्राही ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और आगे के प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




