बिर्रा-प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर का सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत विगत तीन वर्षो से छतीसगढ शिक्षक संघ जांजगीर चाम्पा के सहयोग से प्रत्येक माह की द्वितीय रविवार को आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में दोपहर 11:00बजे से 3:00बजे शाम तक नि:शुल्क अस्थि ,न्यूरो एवं मधुमेह रोग जांच शिविर का आयोजन अनुभवी डॉक्टरों से किया जाता है जिसमें न्यूरो सर्जन डॉक्टर रजनीश पांडेय ,हृदय रोग एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के धर ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शान्तनु गुप्ता ,सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्बिकेश पाण्डेय एवं डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मिश्रा उपस्थित रह कर मरीजो की जांच कर गरीब एवं आवश्यकता वाले रोगियो को नि:शुल्क दवाइयो का वितरण करते आ रहे है। इसी क्रम में दिनांक 12/12/2021दिन रविवार को दोपहर 11:00बजे से 3:00बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं जरुरत मंदो को नि:शुल्क दवाई वितरण किया जावेगा ।प्रथम हॉस्पिटल द्वारा समाज सेवा एवं गरीबो की सेवा की दृष्टिकोण से माह के प्रथम रविवार को अमरकण्टक में, द्वितीय रविवार को बिर्रा में तृतीय शनिवार को प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर में शिविर का आयोजन कर नि:शुल्क जांच एवं दवाई वितरण किया जाता है ।जरुरतमंद मरीजो को इस शिविर तक पहुंचा कर मानवता की सेवा कीजिये ।इसकेलिए छतीसगढ शिक्षक संघ के कार्य कर्ता ।मनोज तिवारी बिर्रा ,तोषण तिवारी केरा, धन्य कुमार पाण्डेय चाम्पा ,भुवनेश्वर देवांगन चाम्पा,श्रवण थवाईत बिर्रा ,हरीराम जायसवाल बम्हनीड़ीह पंच राम तम्बोली करनोद लखन कश्यप ,मलदा ,अमृत लाल पटेल,सिलादेही ,राम किशोर देवांगन ,उमेश दुबे बिर्रा से सम्पर्क कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है ।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
