भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलदार सिंह खुटे। एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव के निर्देशानुसार संगठन विस्तार हेतु जूम मिटिंग रखी गई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश पदाधिकारीगण संभागीय के पदाधिकारीगण सभी जिला अध्यक्ष जिला महासचिव इस भारतीय समाज सेवा संस्था बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव एवं भारतीय समाज सेवा संस्था रायगढ़ जिले के अध्यक्ष श्री रमेश चौहान उपस्थित हुए थे। भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलदार सिंह खुटे के द्वारा प्रदेश स्तरीय जूम मिटिंग रखा गया था। मिटिंग में प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ में भारतीय समाज सेवा संस्था के विस्तार को लेकर मिटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक स्तर और जिला स्तर से लेकर संभाग स्तरीय संस्था को कैसे मजबूत करने के उद्देश्य से लेकर एवं जनहित में छोटी – छोटी समस्या को लेकर भारतीय समाज सेवा संस्था के द्वारा समस्या का निदान किया जाना ही हमारा कर्तव्य है। संस्था में छत्तीसगढ़ के सभी जिले में जल्द से जल्द संगठन विस्तार करना एवं जनता की समस्या को अपनी समस्या समझ कर कार्य किया जाएगा।भारतीय समाज सेवा संस्था समाज की सेवा में हमेशा आगे रहता है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
