जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), छह दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में वीडियो कॉल पर प्रेमिका के साथ बहस होने पर एक व्यक्ति के नदी में कूदने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना जलपाईगुड़ी के रानीनगर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर के इलाके में रविवार आधी रात के करीब हुई।

धीरज प्रजापति (29) जब अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी, जिससे नाराज होकर वह पुल से तीस्ता नदी में कूद गया। धीरज के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
