सारंगढ़। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के आह्वान पर जिला सारंगढ़ आदिवासी कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने के निर्णय पर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश सरकार से विभाग का नाम यथावत रखने की मांग की गई। आदिवासी कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि नाम परिवर्तन का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने कहा कि आदिम जाति विकास विभाग का नाम आदिवासी समाज की ऐतिहासिक परंपरा, पहचान और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा विभाग का नाम बदलकर जनजाति कार्य विभाग किए जाने से आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले आदिवासी समाज की भावनाओं, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।
सिदार ने कहा कि विभाग का नाम केवल प्रशासनिक पहचान नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करते हुए विभाग का पुराना नाम यथावत रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने नाम परिवर्तन के निर्णय को वापस नहीं लिया, तो आदिवासी कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की और सरकार से आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। इस अवसर पर सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिदार, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सिदार, जिला सह सचिव नीलांबर सिंह सिदार, ब्लॉक महामंत्री सियाराम बारिहा, राजेंद्र सिदार, गेंदलाल सिदार, पवन लाल बरिहा, शांति कुमार बरिहा, सोमनाथ सिदार, सुखसागर सिदार सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ की SDOP दीपिका मिंज बनीं ASP, SP सुनील शर्मा ने लगाया अशोक स्तंभ बैज… - October 17, 2026
