सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) दीपिका मिंज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति मिली है। 17 अक्टूबर 2026 को पदोन्नति के अवसर पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल ने दीपिका मिंज के कंधों पर अशोक स्तंभ अंकित रैंक बैज लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
दीपिका मिंज वर्ष 2015 बैच की डीएसपी अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक एवं मैदानी अनुभव प्राप्त किया है। वे कोरबा, अंबिकापुर, चौथी बटालियन माना (रायपुर) और चिरमिरी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वे बिलाईगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के रूप में पदस्थ हैं।
ASP पद पर उनकी पदोन्नति उनके पुलिस सेवा के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पदोन्नति के अवसर पर एसपी सुनील शर्मा और एएसपी धीरेन्द्र पटेल ने उन्हें नए पद के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस विभाग में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
दीपिका मिंज की पदोन्नति से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि वे नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ की SDOP दीपिका मिंज बनीं ASP, SP सुनील शर्मा ने लगाया अशोक स्तंभ बैज… - October 17, 2026
- वीरों के बलिदान को किया नमन, युवाओं में भरा देशभक्ति का जोश संजय पांडे… - October 17, 2026
