सारंगढ़। ग्राम सालर निवासी श्रीमती राधा देवी अग्रवाल (85 वर्ष) का शनिवार सुबह 5 बजे उनके निज निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्राम सालर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे स्वर्गीय सत्य नारायण अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं।
राधा देवी अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य बिहारी अग्रवाल, व्यवसायी श्याम अग्रवाल, मुरारी, हरिया, किशन, राजकुमार, नंदकिशोर एवं सुदामा अग्रवाल की पूज्य माता थीं। वहीं, पत्रकार भरत अग्रवाल एवं प्यारे अग्रवाल की बुआ थीं।
राधा देवी अग्रवाल सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाली, सरल स्वभाव, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। वे सभी के साथ आत्मीयता और स्नेह से व्यवहार करती थीं। अपने सहज स्वभाव एवं धार्मिक विचारों के कारण उन्होंने समाज और क्षेत्र में विशेष सम्मान अर्जित किया था। उनके निधन से परिवार सहित परिचितों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।
ग्राम सालर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सालर सहित आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ की SDOP दीपिका मिंज बनीं ASP, SP सुनील शर्मा ने लगाया अशोक स्तंभ बैज… - October 17, 2026
