सारंगढ़। प्रदेश सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का युवा सम्मेलन नया रायपुर स्थित टीआरटीआई भवन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के 33 जिलों से बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा प्रभाग को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और प्रदेशभर में 1 लाख युवाओं को समाज से जोड़ना रहा।
सम्मेलन में युवाओं को प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक विभिन्न दायित्व सौंपने, समाज की जनसंख्या का रिकॉर्ड सगा ऐप में संधारित करने तथा आदिवासी समाज को आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान यूसीसी कानून के विरोध में आंदोलन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि उनके अनुसार अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों को लेकर समाज के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
सम्मेलन को कंदर्प राज सिदार, सहदेव सिंह सिदार, ललित नरेटी और अश्वनी कांगे सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को गांव और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
सारंगढ़ से प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिदार, महेत्तर लाल सिदार, विश्वनाथ सिदार, रोहित सिदार, संजय कुजूर सहित बड़ी संख्या में युवा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में युवाओं ने संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
