बिर्रा। ठंड हो या बरसात, ग्राम पंचायत बिर्रा में हर दिन की शुरुआत “रघुपति राघव राजा राम” और “जय श्री राम” के जयघोष से होती है। श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन के अवसर से शुरू हुई 32 सदस्यीय प्रभात फेरी कीर्तन मंडली की यह धार्मिक यात्रा आज भी अनवरत जारी है। प्रतिदिन सुबह कहार मोहल्ला महावीर चौक से प्रभात फेरी की शुरुआत होती है। हाथों में हनुमान ध्वज, भगवा वस्त्र और झांझ-मंजीरा-मृदंग की मधुर धुन के साथ मंडली पूरे गांव को भक्तिमय बना देती है।
मंडली कहार मोहल्ला से निकलकर चंडी मंदिर, दरबार, कंकालीन मंदिर, भाटापारा, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग, दाऊ मोहल्ला, ठाकुरदेव मोहल्ला, संजय नगर, थाना चौक, दीवान मोहल्ला, राजमहल चौक, घनवासागर तालाब, फुलवारी पारा, बाजार चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, साहू मोहल्ला और शांति चौक होते हुए महावीर चौक थवाईत मोहल्ला पहुंचती है। यहां प्रसाद वितरण के बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रभात फेरी का विश्राम होता है।
विशेष अवसरों पर मंडली द्वारा गांव के अलग-अलग मोहल्लों में भी भ्रमण किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए चावल, फूल, नगद राशि और श्रीफल अर्पित करते हैं। इससे गांव में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का वातावरण भी देखने को मिलता है।
प्रभात फेरी कीर्तन मंडली में भुनेश्वर कहार, सम्मे कहार, विजय थवाईत, दुजराम कश्यप, छोटेलाल कहार, मधु कहार, रामलाल पटेल, चंवरसिंह कश्यप, महेश ढीमर, रमेश साहू, मनहरण साहू, हृदयदास महंत, नेतु साहू सहित कुल 32 सदस्य शामिल हैं।
मंडली के सदस्यों ने अपनी भक्ति और कीर्तन की प्रस्तुति को गांव तक सीमित नहीं रखा है। विगत वर्ष मंडली द्वारा अयोध्या एवं महाकुंभ में भी भक्तिमय प्रस्तुति दी जा चुकी है। नियमित रूप से निकाली जा रही यह प्रभात फेरी बिर्रा में धार्मिक आस्था, अनुशासन और आपसी भाईचारे की एक सुंदर मिसाल बन गई है।
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
