सारंगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में ‘सेवा ही संकल्प–सेवा सेतु अभियान’ का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटी-छोटी सेवाओं और जरूरी कार्यों के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में सेवा सेतु अभियान शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, मंडल अध्यक्ष जय बानी, जगन्नाथ बानी, भूवन मिश्रा, अरविंद हरिप्रिया, पूर्व नपा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पार्षद अमित तिवारी, मनोज जायसवाल, सीएमओ सूरज सिदार, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
