बिलाईगढ़। भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा द्वारा गुरुवार को बस स्टैंड सरसींवा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन एवं विधायक कविता प्राण लहरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान की गरिमा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को प्रमुखता से उठाया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की आवाज का सम्मान, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और चुनाव प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी, दुबे यादव, आनंद राम साहू, गेंदालाल साहू, पार्षद भूषण भारद्वाज, प्रियांशु जांगड़े, आकाश पांडे, रोहित साहू, अतुल्ला खान, लोकेश साहू, सेतु साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
