सारंगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में योजना से 1 लाख 80 हजार 547 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं में सारंगढ़ नगर के प्रतापगंज वार्ड निवासी श्रीमती मीनू देवांगन की कहानी प्रेरणादायक है। मीनू पारंपरिक कला और मेहनत के सहारे हथकरघे पर बांधी साड़ियां बुनकर अपने परिवार के भरण-पोषण में योगदान दे रही हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
मीनू देवांगन बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली हर महीने 1000 रुपये की राशि को वह खर्च करने के बजाय बचाकर रखती हैं। इसी बचत का उपयोग वह अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में करती हैं। उनके लिए यह राशि बच्चों की शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा बन गई है।
उन्होंने कहा कि, “महतारी वंदन की राशि हमारे खाते में नियमित रूप से आ रही है। मैं इसे बचाकर बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करती हूं। यह योजना हमारे जैसे परिवारों के लिए सहारा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को हृदय से धन्यवाद।”
मीनू की कहानी यह बताती है कि नियमित रूप से मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक सहायता भी परिवार की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। हथकरघे की पारंपरिक कला को आगे बढ़ाते हुए अपने बच्चों की शिक्षा के लिए बचत करना उनके आत्मनिर्भरता और पारिवारिक जिम्मेदारी के जज्बे को दर्शाता है। महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक उपयोगी सहारा बनकर सामने आई है।
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
