सारंगढ़। अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में अग्र मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन चौक में ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश धनानिया ने झंडोतोलन कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के विभिन्न सभा प्रमुखों के साथ महिला मंडल एवं युवा मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मेले में कुल 39 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें 1 से 20 तक फूड स्टॉल तथा 21 से 39 तक गेम स्टॉल शामिल रहे। प्रतिभागियों ने आकर्षक ढंग से स्टॉल सजाकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजक खेल प्रस्तुत किए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
फूड स्टॉल में पम्मी अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, अनाय, विधि एवं अलाव्या, बोंदिया इलेक्ट्रॉनिक, सेजल एंड सांची सहित अन्य प्रतिभागियों के व्यंजनों ने लोगों की खूब सराहना बटोरी। वहीं गेम स्टॉल में विश्वम अग्रवाल, विराज अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, तान्या, विहान, आन्या, रजत अग्रवाल और शिवांश केडिया सहित कई प्रतिभागियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।
कार्यक्रम प्रभारी मारवाड़ी युवा मंच ने बताया कि अग्रसेन महाराज के ‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए मेले का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, एकता और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। मेले के दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और विभिन्न स्टॉलों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष दिनेश धनानिया, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, दिनेश केडिया, मनोज केजरीवाल, राजेश तायल सहित विभिन्न सभाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अग्र मेले में बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।



- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
