सारंगढ़। महिलाओं एवं यूरोलॉजी से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के जांच एवं उपचार के लिए अब बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी। द बुद्धा यूरो गायनी केयर क्लिनिक, मुस्कान मेडिकोज (कॉलेज मोड़), सारंगढ़ में एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस सोनोग्राफी मशीन के माध्यम से जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।
क्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन डॉ. लीना पुराइन द्वारा महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। डॉ. लीना पुराइन ने एमबीबीएस की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, नागपुर से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञता तथा सर्जरी में एमएस की डिग्री एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
क्लिनिक में गर्भवती महिलाओं के लिए एंटीनेटल (ANC) जांच एवं परामर्श, महिलाओं के लिए सामान्य अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही यूरोलॉजिकल अल्ट्रासाउंड के अंतर्गत किडनी, यूरेटर एवं ब्लैडर की जांच, प्रोस्टेट का अल्ट्रासाउंड तथा पथरी जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को इन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर या बड़े महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आधुनिक जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
डॉ. लीना पुराइन की उपलब्धता:
डॉ. लीना पुराइन प्रत्येक गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तथा प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक द बुद्धा यूरो गायनी केयर क्लिनिक, सारंगढ़ में उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान मरीज स्त्री एवं प्रसूति रोग, सोनोग्राफी तथा यूरोलॉजी संबंधी जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

