सारंगढ़। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं श्री शांति सीता सेवा समिति के संचालक महेन्द्र अग्रवाल यूरोप यात्रा पर रवाना हुए हैं। कृषक सेवा केन्द्र के प्रोपराइटर महेन्द्र अग्रवाल का चयन विश्व प्रसिद्ध UPL कंपनी द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट व्यवसाय के लिए प्रोत्साहन स्वरूप यूरोप यात्रा के लिए किया गया है।
खास बात यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ से UPL के अधिकृत विक्रेताओं में उत्कृष्ट व्यवसाय के आधार पर महेन्द्र अग्रवाल का अकेले चयन किया गया है। इस उपलब्धि को उनके व्यवसायिक प्रदर्शन और किसानों तक कृषि उत्पादों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
यात्रा के दौरान UPL कंपनी द्वारा उन्हें यूरोप के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही कंपनी के नए उत्पादों, आधुनिक कृषि तकनीक और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों की जानकारी भी दी जाएगी। इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों को वे क्षेत्र के किसानों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों तक पहुंचा सकेंगे।
महेन्द्र अग्रवाल सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं और श्री शांति सीता सेवा समिति के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान देते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे, एपीएस के संरक्षक राजेश केजरीवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने महेन्द्र अग्रवाल को यूरोप यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की है।

- मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह, 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन… - September 30, 2026
- नवरात्र-दशहरा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सड़क हादसों पर कलेक्टर सख्त… - September 30, 2026
- हरदी में वरिष्ठ नागरिकों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर… - September 30, 2026
