मेष राशि : आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में यात्रा या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने मामलों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि : आय के नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने संपर्क लाभ पहुंचा सकते हैं। नौकरी में मेहनत की सराहना होने के योग हैं। रुका हुआ भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और बातचीत में संयम रखें।
कर्क राशि : भाग्य का साथ पाने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
सिंह राशि : आज आर्थिक मामलों और अचानक होने वाले खर्चों को लेकर सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर दबाव संभव है। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि : साझेदारी और दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में गंभीर बातचीत हो सकती है। कारोबार में पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। टीमवर्क से काम करने पर सफलता मिलने के संकेत है।
तुला राशि : प्रतियोगिता और नौकरी के क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। विरोधियों पर मेहनत और कार्यक्षमता से बढ़त बनाएंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य और काम दोनों में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि : विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का फल देने वाला हो सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए बातचीत में धैर्य रखें। निवेश करते समय जोखिम से बचना बेहतर होगा।
धनु राशि : घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घरेलू माहौल पर ध्यान दें और प्रॉपर्टी संबंधी फैसलों में जल्दबाजी से बचें।
मकर राशि : साहस और परिश्रम के बल पर रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार में नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं तथा छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ राशि : धन, परिवार और वाणी के मामलों में विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। कारोबार में उधार के लेन-देन से बचें और सोच-समझकर बोलें।
मीन राशि : जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत उपलब्धियों का रास्ता खोलेगी। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कारोबार में धीमी मगर स्थिर प्रगति होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।
- बरमकेला मे ‘जल आवर्धन’ की सौगात या खड्डों का निमंत्रण?चार महीने की ‘उम्र’ में घुटने पर आई सड़क..टैंकर फंसा तो खुली विकास की पोल, अफसरों की नींद अब भी कायम.. - September 1, 2026
- एसपी सुनील शर्मा का अपराधियों पर शिकंजा, 20 बदमाशों की परेड से बरमकेला में पुलिस का सख्त संदेश… - September 1, 2026
- इस जन्माष्टमी पंचामृत से बनाएं ये टेस्टी केक, एकदम नई और सिंपल रेसिपी… - September 1, 2026
