हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज यानी शनिवार, 30 अगस्त को वुमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का पहला मैच थाइलैंड से है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी आसान रहने वाला है।
अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले मैच में थाइलैंड ने हॉन्ग-कॉन्ग को हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई को धूल चटाई। बता दें, इस बार वुमेंस एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, थाइलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग के अलावा पाकिस्तान की टीम भी है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाना है। आइए एक नजर भारत-थाइलैंड मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
इंडिया वुमेंस वर्सेस थाइलैंड वुमेंस Womens Asia Cup 2026 का तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
India Womens vs Thailand Womens, Women’s Asia Cup 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 30 अगस्त को खेला जाएगा।
IND W vs THAI W Womens Asia Cup 2026 का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
वुमेंस एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है। भारत-थाइलैंड मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया वुमेंस वर्सेस थाइलैंड वुमेंस Womens Asia Cup 2026 का तीसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
IND W vs THAI W Womens Asia Cup 2026 का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटा पहले यानी 7 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगी।
इंडिया वुमेंस वर्सेस थाइलैंड वुमेंस Womens Asia Cup 2026 का तीसरा मुकाबला टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India Womens vs Thailand Womens, Women’s Asia Cup 2026 के तीसरे मुकाबले का लुत्फ आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं।
IND W vs THAI W Womens Asia Cup 2026 के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें लाइव?
इंडिया वुमेंस वर्सेस थाइलैंड वुमेंस Womens Asia Cup 2026 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनीलिव की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। इसके अलावा भारत-थाइलैंड लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।
इंडिया-थाइलैंड वुमेंस एशिया कप स्क्वॉड
इंडिया विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतीक रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत
थाईलैंड विमेंस स्क्वॉड: अफिसारा सुवांचोनराठी, फन्निता माया, नन्नापत कोंचारोनकाई (विकेट कीपर), नारुएमोल चाईवाई (कप्तान), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलीपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनीदा चतुरोंगरट्टाना, ओनिचा कामचोम्फू, थिपात्चा पुत्थावोंग, कोरानित सुवांचोनराठी, चयनिसा फेंगपेन, थानराडा सीसावन, नट्टाकन चंटम
इंडिया वुमेंस एशिया कप 2026 शेड्यूल
30 अगस्त, रविवार: इंडिया बनाम थाईलैंड – रात 8:00 बजे
3 सितंबर, गुरुवार: इंडिया बनाम हांगकांग, चीन – रात 8:00 बजे
5 सितंबर, शनिवार: इंडिया बनाम पाकिस्तान – रात 8:00 बजे
10-11 सितंबर: सेमी-फ़ाइनल – रात 8:00 बजे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
13 सितंबर, रविवार: फ़ाइनल – रात 8:00 बजे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
