कोतवाली थाना क्षेत्र के मठ पारा दुर्ग में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात चाकूबाजी की घटना में देवा चौधरी नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।
इनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे मठ पारा निवासी देवा चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उनका सामना हुआ। आरोप है कि राह चलते युवकों ने देवा और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद देवा और उसके साथी बाइक से नीचे उतरे और गाली-गलौज करने वाले युवकों से विवाद करने लगे।
चाकू से ताबड़तोड़ हमला
विवाद बढ़ने पर राह चलते युवकों ने देवा चौधरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल देवा को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक अपचारी बालक बताया गया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
