सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के प्रतिष्ठित पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से प्राचार्य पद से हटा दिया गया है।
प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध वित्तीय एवं अन्य गंभीर अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच और प्रकरण की प्रक्रिया विचाराधीन है। विद्यालय की प्रशासनिक तथा वित्तीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है।
इसके साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्री जोड़धा राम डहरिया को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य पद का समस्त वित्तीय और प्रशासनिक प्रभार आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से सौंप दिया गया है।

- बचपन के स्कूल पहुंचीं जिपं सदस्य शिवा साहू, यादें हुईं ताजा… - October 13, 2026
- मां अड़भार अष्टभुजी के दरबार में अग्रवाल ऐरन परिवार ने टेका मत्था… - October 13, 2026
- ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ का संदेश, युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ… - October 13, 2026
