न्यूज़ चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में चांपा के डागा कॉलोनी, बरपाली चौक, स्टेशन रोड निवासी रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स के अजय, मधु, अंशिका एवं लक्ष्य अग्रवाल ऐरन परिवार ने प्रसिद्ध अड़भार अष्टभुजी मां भगवती के दिव्य दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान परिवार ने मंदिर के पुजारी के सानिध्य में मां भगवती को पावन चुनरी अर्पित की तथा श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। परिवार ने माता रानी से सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।
नवरात्रि के दौरान मां भगवती के दर्शन, पूजा-अर्चना और मनोकामना ज्योति कलश के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था रहती है। भक्त मां के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
अग्रवाल ऐरन परिवार ने मां अड़भार अष्टभुजी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहे और उन्हें बार-बार माता रानी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता रहे।
- बचपन के स्कूल पहुंचीं जिपं सदस्य शिवा साहू, यादें हुईं ताजा… - October 13, 2026
- मां अड़भार अष्टभुजी के दरबार में अग्रवाल ऐरन परिवार ने टेका मत्था… - October 13, 2026
- ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ का संदेश, युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ… - October 13, 2026
