सारंगढ़। जिला पंचायत सदस्य शिवा अनिल साहू आज अपने बचपन के विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला भंडोरा पहुंचीं। वर्षों बाद अपने पुराने स्कूल में जनप्रतिनिधि के रूप में पहुंचने पर उनकी बचपन की यादें ताजा हो गईं। यह पल उनके लिए भावुकता, अपनापन और गर्व से भरा रहा।
शिवा साहू ने बताया कि इसी विद्यालय से उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत की थी। अपने जीवन की शुरुआती यादों से जुड़े इस परिसर में लौटकर उन्हें अलग ही खुशी और आत्मीयता का एहसास हुआ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं, बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों से चर्चा कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके इस आत्मीय दौरे से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों और ग्रामीणों ने बचपन के विद्यालय से जुड़ाव बनाए रखते हुए शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने की पहल की सराहना की।

- बचपन के स्कूल पहुंचीं जिपं सदस्य शिवा साहू, यादें हुईं ताजा… - October 13, 2026
- मां अड़भार अष्टभुजी के दरबार में अग्रवाल ऐरन परिवार ने टेका मत्था… - October 13, 2026
- ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ का संदेश, युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ… - October 13, 2026
